मुलताई: नाबालिक बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मासोद पुलिस ने पाई सफलता
Multai, Betul | Sep 7, 2024 आरोपी सुरेश पुत्र काशी उइके, उम्र 28 वर्ष, निवासी बरखेड थाना आठनेर, हाल मुकाम वलनी थाना मुलताई ने बालिका को बहला फुसला कर भगा लिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना की सूचना मिलने पर आरोपी बालिका को गांव के पास छोड़कर भाग गया था। आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर नियुक्त किए गए और उसके परिजनों से पूछताछ की गई। जिसके बाद आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया।