मुलताई: गजानन महाराज के समाधि दिवस पर मुलताई में संपन्न हुआ पूजन, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
Multai, Betul | Sep 8, 2024 मुलताई के संत गजानन महाराज मंदिर में ऋषि पंचमी के अवसर पर गजानन महाराज का समाधी दिवस मनाया गया। संत गजानन सेवा समिति की ओर से इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन कराया गया, जिसमे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा समिति के राजू पाटनकर ने बताया कि आज ही के दिन 8 सितंबर 1910 को ऋषि पंचमी का पावन दिन था, इसी योग में संत गजानन महाराज ने समाधी ली थी।