मुलताई: आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुलताई में मूर्तिकारों के पास लगी भारी भीड़, भगवान गणेश की जगह जगह की जा रही स्थापना।
Multai, Betul | Sep 7, 2024 मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर आज शनिवार भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। स्थापना को लेकर आज सुबह से ही नगर के मूर्तिकारों के पास मूर्ति ले जाने वालों की भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा बाजार में भी बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की गणेश मूर्ति मौजूद होने से लोग बाजार से भी मूर्ति खरीदरकर ले जाते हुए नजर आए।