मुलताई: ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर मुलताई नगर के ताप्ती तट पर महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सप्त ऋषियों की पूजा की
Multai, Betul | Sep 8, 2024 मुलताई में आज ऋषि पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ पवित्र ताप्ती सरोवर में स्नान करने के लिए उमड़ी। जहां पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पवित्र ताप्ती सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और सप्त ऋषियों की पूजा अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। ताप्ती मंदिर के पुजारी श्री सौरभ जोशी ने बताया कि यह ऋषि वृत होता है, जिसे रजस्वला महिलाओ द्वारा किया जाता है।