पुपरी: पुपरी शहर में दीपोत्सव पर दीपावली हर्षोल्लास से मनाई गई
दीपोत्सव पर्व को लेकर रविवार की शाम 7 बजे पुपरी शहर में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगो ने अपने मकान को आकर्षक ढंग से सजाकर दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं लोगो ने अपने अपने प्रतिष्ठान व घरों में लक्ष्मी गणेश जी का विधि विधान से पूजा अर्चना की।