उज्जैन: 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अटूट भक्ति, एक हाथ में कावड़ और दूसरे में डमरू लेकर पहुंचीं महाकाल दरबार 🔱👵
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दौरान भक्ति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहाँ 108 वर्षीय बुजुर्ग भक्त धनी बाई एक हाथ में कावड़ और दूसरे हाथ में डमरू लेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। बुजुर्ग महिला की उम्र और अटूट भक्ति को देखते हुए मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सीधे नंदी हॉल ले जाकर दर्शन कराए। भाव-विभोर महिला ने डमरू बजाते हुए सहायक प्रशासक के माध्यम से गर्भगृह में बाबा को जल अर्पित किया। मंदिर के पुजारियों ने भी उन्हें माला पहनाकर बाबा का प्रसाद भेंट किया। इस अद्भुत और दुर्लभ पल के गवाह उनके 80 और 60 वर्षीय दो बेटे भी बने, जो उनके साथ दर्शन के लिए आए थे।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #ShravanMaas #Devotion #siti24ujjain