उज्जैन: कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु 🛕
उज्जैन के सेठी नगर स्थित नगर निगम कॉलोनी के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के चौथे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित ज्ञानो भगत गौतम जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर पूरा मंदिर 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया और भगवान के बाल स्वरूप की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा के आगामी दिनों में 21 अगस्त को गोवर्धन पूजन व छप्पन भोग, 22 अगस्त को श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह और 23 अगस्त को कृष्ण-सुदामा झांकी प्रसंग के साथ कथा का समापन होगा। इसके पश्चात 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से हवन एवं विशाल प्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसम