उज्जैन: पालखेड़ा में नाली निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, लहूलुहान घायलों ने पुलिस पर लगाए पक्षपात के गंभीर आरोप 🚨🩸
उज्जैन जिले के नरवर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पालखेड़ा में नाली निर्माण और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष (शंकरलाल और उसके साथियों) ने लोहे के पाइप और लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी घायल फिलहाल चरक जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने उनकी हालत को नजरअंदाज करते हुए पहले हमलावरों की रिपोर्ट दर्ज कर ली और बाद में महज खानापूर्ति के लिए क्रॉस एफआईआर की। घायलों ने अब उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #Narwar #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 22, 2026