उज्जैन: बेगम बाग में फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, लीज निरस्त होने पर एक दर्जन से अधिक मकान जमींदोज 🚜💥
उज्जैन के बेगम बाग इलाके में जिला प्रशासन और नगर निगम की एक बड़ी और सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। लीज निरस्ती के आदेश के बाद प्रशासन ने यहां एक साथ एक दर्जन से अधिक मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन कब्जा न हटाने पर यह कार्रवाई की गई। इस बड़ी तोड़फोड़ के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
#UjjainNews #BulldozerAction #UjjainAdministration #BegumBagh #siti24ujjain