धरहरा: गंगा का कहर: तीन पंचायतों में बाढ़, नाव के अभाव में ग्रामीणों ने थर्मोकोल-टंकी से बनाई नाव
धरहरा प्रखंड की शिवकुंड, हेमजापुर और बाहाचौकी पंचायत में बाढ़ का पानी पूरी तरह फैल गया है। हेमजापुर पंचायत के बड़ी लगमा, रामनगर, चांद टोला हेमजापुर और निषाद टोला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों के आसपास करीब पांच फीट तक पानी जमा है। आवागमन का साधन नहीं होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी से होकर गुजर रहे हैं। नाव उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीणो