घोसी: घोसी में उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ दुकानों पर छापा मारा, खाद्य सामग्री का लिया नमूना
मऊ के घोसी नगर में नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर स्थित प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी किया। नगर क्षेत्र से दो दुकानों से साबूदाने एवं सिंगाड़ा के आटा व मूंगफली के दाने का नमूना लेकर जाँच हेतु भेजने की बात कही। दरअसल जिलाधिकारी मऊ के निर्देश पर नवरात्र के अवसर पर औचक छापेमारी की गई।जिसे लेकर हड़कंप मचा रहा।