गुमला: गुमला में दो दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव, 11 नवंबर को निकलेगी नगर शोभायात्रा
Gumla, Gumla | Nov 10, 2026 लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त की आराधना को लेकर चित्रगुप्त महापरिवार, गुमला की ओर से डीएसपी रोड चित्रगुप्त भवन में दो दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डीएसपी रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में 10 एवं 11 नवंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।