जोधपुर: माता का थान क्षेत्र में आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर छीने रुपये, बाइक और मोपेड को पहुंचाया नुकसान
जोधपुर में माता का थान थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का रु. छीन लिए गए,उसकी बाइक और मोपेड में तोड़फोड़ भी की।पुलिस ने बताया कि अशोक कॉलोनी गली नंबर2 निवासी बालक राम ने रिपोर्ट दी इसमें बताया कि रामसागर चौराहा के पास विशाल,रोहित और उसके पांच साथियों ने मिलकर उसकी बाइक और मोपेड में तोड़फोड़ की उससे रुपए भी छीन लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।