जोधपुर: राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में महिला की मौत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप,पुलिस मामले की जांच में जुटी
जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अब आज उसके पीहर पक्ष की तरफ से ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गया है।घटना के दौरान पुलिस ने मर्ग के तहत कार्रवाई की थी, मृतक महिला के भाई विक्रम ने केस दर्ज करवाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।