जोधपुर: सरदारपुरा थाना पुलिस ने स्पा पर की कार्रवाई, युवक व युवतियों को किया गिरफ्तार
जोधपुर की सरदारपुरा थाना पुलिस ने आज मंगलवार शाम को सरदारपुरा थाना इलाके में एक स्पा पर कार्रवाई करते हुए स्पा से युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया।सरदारपुरा थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज कार्रवाई करते हुए सरदारपुरा इलाके में स्थित वनप्लस स्पा पर दबिश दी गई जहां से युवक और युवतियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।