जोधपुर: सूरसागर थाना क्षेत्र के भोमियाजी घाटी क्षेत्र में पत्थर की खान में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र भोमिया जी घाटी क्षेत्र में पत्थर की खान में एक युवक का शव मिला है।उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके नशे में गिरने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।