रसड़ा: चिलकहर बीआरसी में एसडीआई हिमांशु सिंह को भावभीनी विदाई, नए एसडीआई रत्नाकर पाण्डेय का स्वागत
Rasra, Ballia | Nov 27, 2026 चिलकहर ब्लॉक के बीआरसी परिसर में एसडीआई हिमांशु सिंह को मऊ जनपद स्थानांतरण पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भावभीनी विदाई दी। शिक्षिका रंजना पाण्डेय ने राखी बांधकर स्नेह जताया। नए एसडीआई रत्नाकर पाण्डेय का भी स्वागत किया गया।