रसड़ा: कोटवारी चट्टी से 12 वर्षीय किशोर लापता, मुकदमा दर्ज, परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत
Rasra, Ballia | Feb 20, 2026 बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी चट्टी से एक 12 वर्षीय किशोर के रहस्यमय तरीके से अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कोटवारी निवासी सेरुन नेसा पत्नी खलील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रिजवान शाह बुधवार को ही घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग