रसड़ा: रेखहां में सड़क हादसे में घायल 5वीं के छात्र की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Rasra, Ballia | Feb 19, 2026 बलिया। रसड़ा-बलिया मार्ग पर रेखहां गांव स्थित कंपोजिट स्कूल के बाहर सोमवार को बाइक की टक्कर से घायल 12 वर्षीय आशीष राजभर (निवासी उरदैना) की गुरुवार को दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। वह कक्षा पांच का छात्र था और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुआ था। जिसकी मौत के बाद परिजनों कोहराम मच गया है।