बेलहर: राम जन्मभूमि अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर बेलहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Belhar, Banka | Jan 21, 2024 बेलहर थाना परिसर में आज राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन और सीओ नागेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में क्षेत्र में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निर्णय लिया गया। वहीं जन प्रतिनिधियों और आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई।