बेलहर: हनुमना डैम के दुधनिया पुल के पास पश्चिमी नहर के पानी से अज्ञात महिला का शव पुलिस ने किया बरामद पोस्टमार्टम में भेजा
Belhar, Banka | Jan 20, 2024 हनुमना डैम के दुधनिया पुल के पास पश्चिमी नहर के पानी में आज एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भिड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। महिला को मारपीट कर उसकी हत्या कर पानी में फेंक दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृत महिला 30 - 35 साल की बताई जाती है। मृत महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।