बेलहर: साहबगंज बाजार में व्यवसायियों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा रामजन्म भूमि से आए अक्षत का घर घर किया वितरण
Belhar, Banka | Jan 19, 2024 साहबगंज बाजार में व्यवसायियों ने राम सीता और लक्ष्मण का भव्य शोभा यात्रा निकाला। शोभा यात्रा के दौरान व्यवसायियों ने राम जन्म भूमि से आए अक्षत का घर घर वितरण किया। व्यवसायियों ने बाजार में 21 और 22 जनवरी को होने वाले अखंड रामायण पाठ यज्ञ में शामिल होने के लिए लोगों के बीच निमंत्रण कार्ड का भी वितरण किया गया। शोभा यात्रा में कुमोद भगत, ओमप्रकाश साह, गोविंद विश्वकर्मा, नंदकिशोर साह आदि शामिल थे।