बेलहर: तरी मंझगाय गांव में घर में घुसकर किया मारपीट पिस्तौल सटाकर दिया जान मारने की धमकी
Belhar, Banka | Jan 20, 2024 तरी मंझगाय गांव में आपसी विवाद में आज कुछ लोगों ने बबलू यादव के घर में घुसकर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उसके घर से चांदी का लॉकेट और 2 हजार 4 सौ रुपए ले लिया एवम् पिस्टल सटाकर जान मारने की धमकी दिया। इस संबंध में बबलू यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के मंटू यादव, लक्ष्मण यादव चंद्रशेखर यादव और मोगल यादव पर मारपीट करने, रुपए लेने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।