बेलहर: राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर साहबगंज बाजार में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान शुरू
Belhar, Banka | Jan 21, 2024 अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर आज साहबगंज बाजार में व्यवसायियों के राम भक्त परिवार द्वारा 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान शुरू किया गया। रामायण पाठ को लेकर लाउडस्पीकरों से गूंजते राम लला की महिमा से पूरे बाजार में उत्सव माहौल उत्पन्न हो गया है। अनुष्ठान के आचार्य कुमोद भगत और पुरोहित संजय झा हैं। अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान का समापन 22 जनवरी को दोपहर दो बजे होगा।