बेलहर: साहबगंज उच्च विद्यालय परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी मारपीट बचाने आए खोमचे वाले को भी मार कर किया जख्मी पहुंची पुलिस
Belhar, Banka | Jan 19, 2024 साहबगंज उच्च विद्यालय परिसर में आज बाहर से आए तीन युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट किया। छात्रा को बचाने जब खोमचा वाला आया तो युवकों ने उसे भी ईंट से मारकर जख्मी कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। जबकि दो युवक भाग गए। विद्यालय के एच एम ने बताया की विद्यालय में चार दिवारी नहीं रहने से छात्र छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।