लखीसराय: खगौर: किऊल थाना पुलिस ने 12 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
किऊल थाना की पुलिस ने खगौर गांव में पानी टंकी के समीप से 12.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 12 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में पुलिस के मुताबिक मामले में सूरजगढा थाना क्षेत्र खेमतरनीस्थान गांव के राहुल कुमार एवं नवाबगंज के कुणाल कुमार को गिरफ्तार किए गए.