पट्टी: आसपुर देवसरा पुलिस ने फर्जी पैकिंग व लोगो लगाकर शराब बेचने के मामले में 1 शातिर को किया गिरफ्तार
जनपद के थाना आसपुर देवसरा के उप निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मंगलवार को दिन में 1 बजे के आसपास थाना क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के नीमा नहर के पास से एक शातिर शिवनाथ यादव पुत्र टिहुरी निवासी देवरखा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तार अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।