पट्टी: भांटपट्टी खुर्द गांव के निवासी व्यक्ति ने भूमि धरी में दबंगई से रास्ता बनवाने का आरोप लगाया, एसडीएम से की शिकायत
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटपट्टी खुर्द गांव के रहने वाले श्री राम यादव ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। उसके भूमि धरी का वाद न्यायालय में चल रहा था। जिसमें फैसला वादी के पक्ष में आया। वही आरोप है कि ग्राम प्रधान विपक्षियों से मिली भगत कर उसकी भूमि धरी में जबरन दबंगई के बल मिट्टी आदि डालकर रास्ते का निर्माण कार्य करवा रहे हैं।