पट्टी: एसपी पूर्वी ने पट्टी थाने का निरीक्षण किया, रामपुर खंगाल गांव में होने वाली कथा के आयोजकों के साथ की बैठक
अस्प पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह रविवार की शाम को पट्टी थाने आ पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीओ पट्टी के साथ थाने का निरीक्षण किया। उसके बाद नवरात्री त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में पैदल ग्रस्त कर संदिग्धों की चेकिंग की गई। थाना क्षेत्र के रामपुर खंगाल गांव में होने वाली राम कथा के कार्यक्रम के आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी देकर उन्हें ब्रीफ किया गया।