पट्टी: जलालपुर गांव निवासी महिला से दवा लेने जाते समय छेड़छाड़ व अश्लील हरकत
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव की एक महिला ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने ससुर के लिए बाजार से दवा लेने के लिए जा रही थी इस दौरान वह गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची थी कि उसके गांव का रहने वाला युवक उसे रोक लिया और छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि विरोध पर उसे इज्जत लूटने व जान से मार देने की धमकियां दी गई।