पट्टी: रायपुर गांव के युवक को शौच क्रिया के लिए जाते समय लाठी-डंडों से मारकर किया घायल
रायपुर गांव के रहने वाले आनंद कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है। रविवार की शाम को उसका बड़ा भाई शौच क्रिया के लिए भरोखन नहर पुलिया पर गया हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही युवकों ने लाठी डंडा लेकर गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। आरोप है कि गाड़ी चढाकर उसका पैर तोड़ डालें पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।