पट्टी: सरसतपुर गांव निवासी युवक को सामान लेने गए समय लाठी-डंडों से मार-पीट कर किया घायल
सरसतपुर गांव के रहने वाले दयाराम पटेल ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है। रविवार की रात में सराय बाजार में सामान लेने के लिए गया हुआ था। वहां पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक कर गालियां देने लगे। और लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिए। मामले में सोमवार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर रही है।