नवाबगंज: ग्रामीण विकास में कथित भ्रष्टाचार से उबल रहा जनाक्रोश, कई गांवों के ग्रामीणों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अंसारी सहित कई गांवों में बीते कई वर्षों से कथित भ्रष्टाचार, अधूरे विकास कार्यों और मनरेगा मजदूरी भुगतान न होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। अधिकारियों द्वारा फरियाद न सुने जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आखिरकार जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी से शुक्रवार करीब 11 बजे न्याय की गुहार लगाई है।