नवाबगंज: बाराबंकी की पूजा को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया, विज्ञान में नवाचार के लिए मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अगेहरा गांव की पूजा पाल को विज्ञान के क्षेत्र में उनके अनूठे प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से शुक्रवार करीब 10 बजे सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।पूजा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया।