नवाबगंज: अयोध्या से रास्ता भटक कर आए मानसिक विक्षिप्त बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया
गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि को मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक शुभम मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा उम्र करीब 15 वर्ष निवासी सोलापुरी साहिबगंज जनपद अयोध्या, जो घर से बिना बताए रास्ता भटक कर अहमपुर टोल प्लाजा, बाराबंकी आ गए थे। थाना जैदपुर पुलिस द्वारा उक्त मानसिक विक्षिप्त बालक के परिजनों का पता लगाया गया एवं सकुशल परिजनों के शुक्रवार करीब 11 बजे सुपुर्द किया गया।