डुमरी: आकांक्षी प्रखंड में अवैध ईंट भट्ठों का खेल जारी, प्रशासन कब जागेगा?
Dumri, Gumla | Feb 22, 2026 आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत डुमरी क्षेत्र की करणी पंचायत में अवैध ईंट निर्माण का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। जानकारी देते हुए रविवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से बिना वैध अनुमति के ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में प्रशासन को मौखिक एवं लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई