पटियाली: लभेड़ में NDRF ने विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाए
पटियाली। 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम ने शुक्रवार को लभेड़ स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया। निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में भूकंप के दौरान ड्रॉप-कवर-होल्ड, सुरक्षित निकासी और अग्नि सुरक्षा का अभ्यास कराया गया। प्राथमिक उपचार, सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट व हेमलिच तकनीक की जानकारी दी।