मौजमाबाद: दूदू में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर दो पक्षों में हाथापाई, निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
जिले के 18 निकायों में सुबह से ही मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। वही दूदू मे फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर दो पक्षों मे हाथापाई हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बिंजोलाव गांव की गवर्नमेंट स्कूल के बूथ नंबर 1 पर वार्ड नंबर 1 के निर्दलीय प्रत्याशी फारुख और कांग्रेस प्रत्याशी कीकार्यकर्ता आपस मे भिड़े गए।