मौजमाबाद: फागी के राजकीय अस्पताल से पार्किंग में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर, थाने में मुकदमा दर्ज
फागी कस्बे की राजकीय अस्पताल से पार्किंग में खड़ी दिन दहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने मुंह पर तोलिया बांधकर पार्किंग में खड़ी बाइक को चंद मिनट में चोरी कर फरार हो गया। वही बाइक चोरी की पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने बाइक चोरी का फागी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।