नक्सल प्रभावित रहें 100 गांवों के विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा
शेष कार्यों के प्रस्ताव 11 दिसंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश
जिले के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और वहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए शासन द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने 20 नवंबर को विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों, स्वीकृत राशि और उनके क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।
इन 100 गांवों के समग्र विकास के लिए कुल 330 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि अब तक लगभग 280 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। शेष राशि से संबंधित कार्यों की स्वीकृति भी शीघ्र जारी की जाएगी।
बैठक में महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य एवं च