#बालाघाट
वारासिवनी महाविद्यालय में दो दिवसीय एक्सपर्ट लेक्चर आयोजित
शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय में रसायनशास्त्र विभाग एवं वारासिवनी केमिकल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 19 एवं 20 नवंबर को दो दिवसीय एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस हेल्थ एंड फिटनेस ट्रेनर महेंद्र खजारे ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित योग, व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जंक फूड और अधिक तेल-मसाले वाले भोजन से बचने पर जोर दिया। द्वितीय दिवस शासकीय जे.एस.टी. पीजी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. राकेश चौरै ने रिएक्शन मैकेनिज्म, स्ट्रक्चर एवं रिएक्टिविटी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के मूल सिद्धांतों, जटिल रासायनिक क्रियाविधि, सीएसआईआर नेट, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और शोध के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान विभागाध्यक्ष मोहनीश इड़पाचे, सविता सेनवार सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#cmmadhyprdesh #JansamparkMP #highereducation
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026