सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास का कलेक्टर आदित्य सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण
दिव्यांग बच्चों से किया आत्मीय संवाद, समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों) छात्रावास बालाघाट का कलेक्टर एवं मिशन संचालक श्री आदित्य सिंह ने 20 नवंबर को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत दिव्यांग बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को मिठाई एवं चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी दैनिक दिनचर्या, छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं तथा मनोरंजन के लिए आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने भी अपनी जरूरतों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कलेक्टर ने बच्चों की आवश�