➡️ ओरछा में श्रीराम राजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी अद्भुत स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*
➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में श्रीराम राजा सरकार के दर्शन एवं पूजन के उपरांत कहा कि ओरछा का श्रीराम राजा मंदिर हम सभी के लिए अत्यंत आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व से एक दिन पूर्व रूप चौदस के अवसर पर ओरछा आकर श्रीराम राजा सरकार के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं सभी के कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने श्रीराम राजा लोक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने रूप चौदस एवं दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #sagar #MadhyaPradesh #Orchha ShriRamRaja