➡️ भारत स्काउट एवं गाइड के 77वें स्थापना दिवस पर जिला सागर में भव्य कार्यक्रम आयोजित
➡️ राज्य सचिव धीरेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में हुआ आयोजन, सेवा भावना, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर
सागर 07 नवंबर 2026
भारत स्काउट एवं गाइड के 77वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2026 को जिला सागर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव श्री धीरेंद्र मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सचिव श्री धीरेंद्र मिश्रा का स्काउट-गाइड परंपरा के अनुसार स्कार्फ पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों को ध्वज स्टिकर लगाकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से स्काउट-गाइड के प्रति सम्मान, एकता एवं संगठन की भावना प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त, संभाग सागर श्री मुंशीलाल अहिरवार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री गौरीशंकर शर्मा, जिला सचिव श्री लीलाधर अहिरवार, जिला संगठन आयुक्त श्री चंद्रभान सिंह लोधी, पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त, संभाग सागर श्रीमती कंचन कंचन, श्रीमती रश्मि दुबे, श्रीमती शालिनी जैन, श्री मोहम्मद साहिबान हसन, श्री प्रकाश चंद साहू, श्री कुलदीप अहिरवार, श्री संजय सिंह सूर्यवंशी, श्री दुर्गेश अहिरवार एवं श्री भगवान सिंह लोधी सहित स्काउट-गाइड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत स्काउट एवं गाइड के उद्देश्यों, सेवा भावना, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्काउटिंग-गाइडिंग से जोड़ने का संकल्प लिया।
#jansamparkMP #sagar