➡️ कलेक्टर ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, OPD से लेकर ICU तक परखी जमीनी हकीकत
सागर
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण में -
ब्लड टेस्ट, सैंपलिंग व रिपोर्ट मिलने के समय की जानकारी ली
CT Scan, X-Ray व अल्ट्रासाउंड की संख्या, दरों व पारदर्शी शुल्क व्यवस्था के निर्देश दिए
OPD व IPD में मरीजों की संख्या, प्रसव रजिस्टर, नॉर्मल व सी-सेक्शन डिलीवरी की जानकारी ली, OPD समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
SNCU व PICU में भर्ती बच्चों, सुविधाओं व स्टाफ की जानकारी ली
शेड पर गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए, सफाई की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए
जेल वार्ड में कैदियों के आवागमन व सुरक्षा व्यवस्था देखी
ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशनों की जानकारी ली, रिकवरी रूम में मरीजों व परिजनों से चर्चा की
फायर सुरक्षा व्यवस्था व स्टाफ के प्रशिक्षण की समीक्षा की
निर्माणाधीन लेक्चर हॉल का अवलोकन कर गुणवत्ता व समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #Sagar