Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

Balliadm

घाघरा नदी के बढ़ते कटान को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को बांसडीह तहसील के चांदपुर और महाराजपुर तथा मनियर विकासखंड के भोजपुरवागांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कटान रोकने के कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

महाराजपुर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि "हर हाल में गांव को कटान से बचाना है।" बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि कटान रोकने के लिए 17 कटर लगाए गए हैं और 5 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। 

जिलाधिकारी ने घाघरा की धारा मोड़ने के लिए जिओट्यूब लगाने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर लगभग दो मीटर तक बढ़ सकता है, इसलिए सभी सुरक्षा कार्य समय रहते पूरे किए जाएं।

वहीं भोजपुरवा में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में कटान के कारण दो विद्यालय नदी में समा गए थे और आज भी बच्चों की पढ़ाई पंचायत भवन में हो रही है। इस पर डीएम ने नए विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कटान की जद में आई पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर नई टंकी बनवाने और गांव में दो सोलर लाइट लगाने का भी आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से भी अपील की कि संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटान से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। #Ballia #Balliakhabar #BalliaDM #flood

घाघरा नदी के बढ़ते कटान को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को बांसडीह तहसील के चांदपुर और महाराजपुर तथा मनियर विकासखंड के भोजपुरवागांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कटान रोकने के कार्यों में तेजी लाने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। महाराजपुर में निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि "हर हाल में गांव को कटान से बचाना है।" बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि कटान रोकने के लिए 17 कटर लगाए गए हैं और 5 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। जिलाधिकारी ने घाघरा की धारा मोड़ने के लिए जिओट्यूब लगाने की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर लगभग दो मीटर तक बढ़ सकता है, इसलिए सभी सुरक्षा कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। वहीं भोजपुरवा में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में कटान के कारण दो विद्यालय नदी में समा गए थे और आज भी बच्चों की पढ़ाई पंचायत भवन में हो रही है। इस पर डीएम ने नए विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कटान की जद में आई पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर नई टंकी बनवाने और गांव में दो सोलर लाइट लगाने का भी आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से भी अपील की कि संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटान से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। #Ballia #Balliakhabar #BalliaDM #flood

Belthara Road, Ballia | Jul 15, 2026

दुबे छपरा पहुंचे डीएम, बाढ़ ठोकर निर्माण का लिया जायजा; 24 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश
#Ballia #Balliakhabar #BalliaDM #flood #inspection

दुबे छपरा पहुंचे डीएम, बाढ़ ठोकर निर्माण का लिया जायजा; 24 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश #Ballia #Balliakhabar #BalliaDM #flood #inspection

Belthara Road, Ballia | Jul 14, 2026

महावीर जुलूस की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, किया पैदल मार्च

#Ballia #mahavirijulus #Balliakhabar #balliasp #BalliaDM

महावीर जुलूस की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, किया पैदल मार्च #Ballia #mahavirijulus #Balliakhabar #balliasp #BalliaDM

Belthara Road, Ballia | Jul 9, 2026

बलिया के बांसडीह तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, वरासत, पेंशन और राशन कार्ड समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने लेखपालों, कानूनगों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद और राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना भी पुलिस की जिम्मेदारी है।

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित पक्षों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
#ballia #Balliakhabar #BalliaDM #balliasp

बलिया के बांसडीह तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, वरासत, पेंशन और राशन कार्ड समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने लेखपालों, कानूनगों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद और राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित पक्षों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। #ballia #Balliakhabar #BalliaDM #balliasp

Belthara Road, Ballia | Jun 20, 2026

बेल्थरा रोड तहसील में आयोजित समाधान दिवस उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती ने अपनी समस्या को लेकर सीधे डीएम और एसपी के सामने मोर्चा खोल दिया।

भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज युवती ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। युवती का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

डीएम और एसपी की मौजूदगी में अचानक हुए इस विरोध से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने युवती को समझाने की कोशिश की और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह घटना एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और जमीन विवादों के निस्तारण पर सवाल खड़े कर रही है।
#ballia #belthararoad #Balliakhabar #SamadhanDiwas #BalliaDM #BalliaPolice

बेल्थरा रोड तहसील में आयोजित समाधान दिवस उस समय हंगामे में बदल गया, जब एक युवती ने अपनी समस्या को लेकर सीधे डीएम और एसपी के सामने मोर्चा खोल दिया। भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से नाराज युवती ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। युवती का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। डीएम और एसपी की मौजूदगी में अचानक हुए इस विरोध से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने युवती को समझाने की कोशिश की और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह घटना एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था और जमीन विवादों के निस्तारण पर सवाल खड़े कर रही है। #ballia #belthararoad #Balliakhabar #SamadhanDiwas #BalliaDM #BalliaPolice

Belthara Road, Ballia | Jun 6, 2026

Latest Balliadm News Videos - Watch the Latest News of July 31, 2026 | Public App