7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण का तृतीय सत्र संपन्न
मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ग्रह विभाग मध्यप्रदेश शासन के पत्र क्रमांक/486/डी-8 ए/एमपीएसडीएमए/2025-26 भोपाल दिनांक 11.05.2026 एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आपदा मित्र वालेंटियर्स प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 आपदा मित्र वालेंटियर्स द्वारा दिनांक 07.09.2026 से 13.09.2026 तक उत्साहपूर्वक सहभागिता कि गई कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी सागर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री बी पी वर्मा सर डिवीजन कमांडेंट सागर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रतिभा तिवारी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय स्त्री शक्ति मध्यप्रदेश रही कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया, कार्यक्रम श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के नेतृत्व में श्री अनिमेष राजपूत कंपनी कमांडर ,श्रीमती समीक्षा श्रीधर प्लाटून कमांडर ,श्रीमती ममता ठाकुर हवलदार अनुदेशक एवं SDERF टीम द्वारा संपादित किया गया।
सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिनमें विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जन्य आपदाओं व उनके प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आपदा मित्र से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किये जाने प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि में आपदा मित्रों के कर्तव्य व जिम्मेदारियां, आपदा व प्रबंधन, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश प्रबंधन, प्रथमोपचार, इंप्रोवाइज राफ्ट, अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग, ध्वस्त ढांचा, खोज व बचाव, घायलों के प्राथमिक उपचार, घायलों के परिवहन, सीपी आर,आकस्मिक सेवाएँ आदि विषयों पर विस्तृत सैद्धांतिक व आवश्यक प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सर द्वारा आपदा मित्रों के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला गया। सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन श्री राजेश मिश्रा द्वारा रिसोर्स पर्सन की भूमिका निभाते हुए प्रशिक्षण में विशेष सहयोग किया गया। तत्पश्चात समस्त आपदा मित्रों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा द्वारा इमरजेंसी किट एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए सभी नामांकित वालेंटियर्स को आपदा के दौरान प्रशासन के समक्ष उत्पन्न परिस्थितियों के समय कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग व सहभागिता निभाए जाने प्रोत्साहित करने हेतु मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया अंत में सभी वालंटियर से फीडबैक फॉर्म भरवाया गया
समापन समारोह के दौरान होमगार्ड का कार्यालयीन बल एवं समस्त नामांकित आपदा मित्र वालेंटियर्स उपस्थित रहे।
#jansamparkmp #sagar