गौरझामर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
शासकीय स्कूल एवं अस्पताल के पास बनी अवैध गुमटियां हटाईं, शराब दुकान के पास बना अवैध अहाता भी कराया गया मुक्त
शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सागर जिले में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13 सितंबर 2026 को देवरी के थाना गौरझामर क्षेत्र में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सोलंकी एवं एसडीओपी श्री अरुण कुमार उइके के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मुनौवर खान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नसीर फारुकी, नायब तहसीलदार श्री चंद्रभान सिंह दीवान, राजस्व अमला एवं थाना गौरझामर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
संयुक्त टीम द्वारा गौरझामर में शासकीय स्कूल एवं शासकीय अस्पताल के आसपास बनी अवैध गुमटियों तथा शराब दुकान के पास बनाए गए अवैध अहाते एवं गुमटियों को हटाकर संबंधित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई जारी
प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#jansamparkmp #sagar