#भरतपुर। जिले के वैर कस्बे में बस स्टैंड के पास पारिवारिक विवाद के चलते खेत के हिस्से के बंटवारे से परेशान दो चचेरे भाई सुरेश सैनी और रामवीर पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामस्वरूप मीणा और थाना प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा भरतपुर से आरसीडी व सिविल डिफेंस की टीमें भी बुलाई गईं। परिजनों ने प्रशासन को बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। आखिरकार करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत और प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।