बाम्हनडीह में पानी टंकी निर्माण सामग्रियों को ताला तोड़कर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
बाम्हनडीह में पानी टंकी निर्माण के लिए रखे गए सामग्रियों को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ कोमाखान पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । डेढ़ लाख रुपए की कीमत के निर्माण सामग्रियों की चोरी किया गया है । सोरम सिंघी निवासी अरुण कुमार पटेल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है ।